राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)।प्रदेश के अलग.अलग क्षेत्रों में किसानोंए भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भव्य तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम एकता और अखंडता का संदेश दिया।

तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों के साथ यात्रा
मऊगंज, शिवपुरी, नीमच, निवाड़ी , छतरपुर, रायसेन सहित अनेक जिलों में भव्य तिरंगा यात्राएं एवं ट्रैक्टर तिरंगा रैलियां निकाली गईं। किसानों ने तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों के साथ यात्रा में सहभागिता कर देश के प्रति अपने समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
नागरिक रैली में शामिल हुए
नीमच में तक्षक राज देवराए पीपलोंन से भव्य ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गईए जिसका शुभारंभ विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा ने किया। बड़ी संख्या में किसानए कार्यकर्ता एवं नागरिक रैली में शामिल हुए।
पुष्पवर्षा कर यात्रा का समापन
छतरपुर में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के निर्देश पर प्रदेश मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह बॉबी राजा के नेतृत्व में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। सदर विधायक श्रीमती ललिता यादव सहित भाजपाए किसान मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। यात्रा बिजावर नाका से प्रारंभ होकर बस स्टैंड फुटवारा चौराहा एवं चौक बाजार होते हुए छत्रसाल चौक पहुंची जहां महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर यात्रा का समापन हुआ।

अखंडता का संदेश दिया
शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भी किसानों द्वारा भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं निवाड़ी जिले में नगर एवं ग्रामों के किसानों ने बढ़.चढ़कर सहभागिता करते हुए तिरंगे के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में सहभागिता
मऊगंज जिले के द्वारी गांव में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामायण प्रसाद अग्निहोत्रीए विधायक प्रतिनिधि चेतमणि अग्निहोत्री सरपंच बृजभान पटेलए समाजसेवी एवं शिक्षक विनोद कुमार पांडेए हरिप्रकाश अग्निहोत्री बलभद्र पटेलए विनोद कुमार द्विवेदीधीरू शुक्ला सहित विद्यालयों के शिक्षक.शिक्षिकाओं एवं छात्र.छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
राष्ट्रभक्ति से सराबोर
रायसेन नगर क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में विधायक श्री सुरेंद्र पटवा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। राष्ट्रभक्ति से ओत.प्रोत यात्रा में नागरिकों का उत्साह देखते ही बना।तिरंगा यात्राओं के दौरान श्जय जवानदृजय किसान, श्हर घर तिरंगादहर दिल तिरंगा रत माता की जय और श्वंदे मातरम्श् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।

बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे
इंदौर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा की मुख्य उपस्थिति रही। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी , भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे भाजपा जिला प्रभारी राजेश सोलंकी भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, विधायक मधु वर्मा, पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जीतू जिराती , किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, राजीव पटेल , किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष रजनीश वर्मा ग्रामीण अध्यक्ष जितेंद्र अंजना सहित पार्टी एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।