बालाघाट में बुढ़ी शराब भट्टी के लिए स्थान नहीं,स्थानांतरण पर विरोध - rashtrmat.com

बालाघाट में बुढ़ी शराब भट्टी के लिए स्थान नहीं,स्थानांतरण पर विरोध

बालाघाट शहर में बुढ़ी शराब भट्टी को हटाने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। इसके स्थानांतरण को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल, शहर में जहां भी इस दुकान को स्थानांतरित करने की योजना बनाई जाती है, वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध शुरू हो जाता है। हाल ही में रैनबसेरा के सामने समता तालाब और ढीमरटोला में दुकान के स्थानांतरण की जानकारी मिलने पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस स्थिति ने प्रशासन के सामने नई जगह ढूंढने की समस्या खड़ी कर दी है।

ठोस सकारात्मक पहल नहीं

महिलाएं पिछले 50 दिनों से लगातार इस शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। उनकी स्पष्ट मांग है कि जब तक दुकान को मौजूदा स्थान से नहीं हटाया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।इस आंदोलन को जिले की सांसद, विधायक, आयोग सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष और कई सामाजिक व वरिष्ठ राजनीतिक महिलाओं का समर्थन प्राप्त है। इन सभी ने दुकान को हटाने की वकालत की है, लेकिन अब तक इसके स्थानांतरण को लेकर कोई ठोस सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *