डिप्टी CM के जिले में RTO की गाड़ी से हो रही है अवैध वसूली - rashtrmat.com

डिप्टी CM के जिले में RTO की गाड़ी से हो रही है अवैध वसूली

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के रीवा में आरटीओ की सरकारी गाड़ी से कुछ युवक अवैध वसूली करते देखे गए। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जाहिर सी बात है कि आरटीओ ने अवैध वूसली के लिए लड़के रखे हैं। जो यह काम धड़ल्ले से कर रहे हैं।
अवैध वसूली धड़ल्ले से
रीवा- रायपुर कचुर्लियाान मार्ग पर जोगनहाई टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले 7-8 युवक जो कि वर्दी में नहीं हंै। वो आरटीओ की बोलोरो गाड़ी खड़ी करके वाहनों से अवैध वूसली कर रहे थे।इनके पास कोई अधिकृत आईकार्ड भी नहीं है। आरटीओ की सरकारी बोलेरो के साथ खड़े ये लोग ड्राइवरों से जबरन वसूली कर रहे हैं। आरटीओ ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। जानकारों का कहना है कि आरटीओ ने भाड़े के टट्टू रखें हैं जो यह काम करते हैं।
जिले भर में अवैध वसूली
इस पूरे मामले के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरटीओ दलालों को अवैध वसूली में लगा रखा है।यह वसूली अक्सर जोगनहाई टोल प्लाजा और उसके आसपास समेत जिले भर में की जाती है। आरटीओ के दलाल उन लोगों से भी जबरिया अवैध वूसली करते हैं,जिनके पास वाहन के पूरे कागजात होते हैं।कागज होने पर भी घंटों रोकते हैं।
किसके इशारे पर हो रहा है ऐसा
बताया जाता है कि कई वाहन चालक बहस से बचने मजबूरी में पैसे दे देते हैं। कई बार कागजात पूरे होने के बावजूद चालकों को घंटों रोक कर रखते हैं। आरटीओ के दलाल बकायदा सौदा करते हैं। एक अफसर बन जाता है जो गाड़ी में बैठा रहता है। बाकी पुलिस कर्मी बनकर अवैध वूसली करतेेे है। सवाल यह उठता है कि बिना अधिकार के अवैध वूसली डिप्टी सीएम के जिलेेेेे में किसके इशारे पर हो रही है।