राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बेरहम पति ने पत्नि के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और फिर घटना का आत्महत्या साबित करने उसे फांसी पर लटका दिया।

निकिता को फांसी के फंदे पर लटका दिया
जानकारी अनुसार ग्राम बम्हनी निवासी आरोपी पति दुर्गेश पटले का आए दिन अपनी पत्नी निकिता पटले उम्र 40 वर्ष से विवाद होते रहता था। 29 अक्टूबर की देर शाम को जब दुर्गेश घर लौटा तो पत्नी से उसका विवाद शुरू हो गया। जहां आवेश में आकर दुर्गेश ने पत्नी की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दुर्गेश अपनी पत्नी की मौत को आत्महत्या का रूप देना चाह रहा था और यही सोच बनाकर उसने पत्नी निकिता को फांसी के फंदे पर लटका दिया। फिर उक्त घटना की जानकारी पडोसीयों व परिजनो को दी। लेकिन लोग समझ गए, क्योंकि दुर्गेश रोजाना अपनी पत्नी से विवाद करता था।

घटना के बाद दुर्गेश को पकड़ के रखा
जब लोगों ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो पहले वह कुछ नहीं बोला, लेकिन जब लोगो ने दुर्गेश की हल्की पिटाई की तो फिर उसे अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जहां बताया कि उसने पत्नि के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर उसे फांसी पर लटका दिया। दुर्गेश और निकिता के दो बच्चे हैं जो कि 29 अक्टूबर को रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। ग्रामीणों ने इस घटना के बाद दुर्गेश को पकड़ के रखा और पुलिस को जानकारी दी। जहां नवेगांव थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्गेश को गिरफ्तार किया और शव का पीएम करवाकर परिजनो के सुपुर्द कर दिया। जहां मृतिका का 30 अक्टूबर को बम्हनी गांव में अंतिम संस्कार किया गया।