पुलिस लाइन में लटका मिला हेड-कॉन्स्टेबल के पति का शव - rashtrmat.com

पुलिस लाइन में लटका मिला हेड-कॉन्स्टेबल के पति का शव

 राष्ट्रमत न्यूज भोपाल(ब्यूरो)। भोपाल में हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला है। उसके कपड़ों में एक सुसाइड नोट भी रखा था। पुलिस ने इसे हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजा है, ताकि स्पष्ट हो सके कि नोट उसी ने लिखा था या नहीं।कृष्णा के कपड़ों में मिले सुसाइड नोट में मारपीट के आरोपों को झूठा बताया गया है। इससे परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

कृष्णा प्राइवेट काम करता था

मामला नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह का है। युवक की पहचान कृष्णा धारू के रूप में हुई है। उसकी पत्नी लक्ष्मी धारू भोपाल के टीटी नगर थाने में पदस्थ है। दोनों नेहरू नगर पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते थे। कृष्णा प्राइवेट काम करता था।

आत्महत्या करने की बात लिखी

पुलिस का कहना है कि कृष्णा को शराब पीने की आदत थी। इसे लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। लक्ष्मी ने तीन दिन पहले ही कमला नगर थाने में कृष्णा के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी।कृष्णा के कपड़ों में मिले सुसाइड नोट में मारपीट के आरोपों को झूठा बताया गया है। इससे परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *