हाॅकफोर्स जवान पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप,एसपी ने किया निलंबित - rashtrmat.com

हाॅकफोर्स जवान पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप,एसपी ने किया निलंबित

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के हट्टा थाना के गोदरी पुलिस चैकी क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान में तैनात हाॅकफोर्स के एक जवान पर एक युवती के साथ कथित अभद्रता, छेड़छाड़ एवं लज्जा भंग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर स्थानीय गोदरी चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित निकालकर गोदरी चौकी ले गई।
पुलिस का हस्तक्षेप करना पड़ा
बताया जाता है कि हाॅकफोर्स का जवान अमर लांबा कथित रूप से रात्रि के समय एक मकान में पहुंचा था। जहाँ एक युवती के साथ कथित अभद्रता और छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। जिसके बाद शोर.शराबा होने पर ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर जवान को चौकी पहुंचाया।
जवान निलंबित कर दिया गया
मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित जवान को निलंबित कर उसके मूल विभाग में अटैच कर दिया। पुलिस विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
पहले भी ऐसी घटना हुई है
गौरतलब है कि नक्सल उन्मूलन हेतु सम्बंधित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाबलों के कुछ कर्मियों के विरुद्ध पूर्व में भी इस प्रकार के आरोप सामने आ चुके हैं। इसके पूर्व पितकोना चैकी में पदस्थ एएसआई ने इसी प्रकार की हरकत किया था उसे भी तत्काल मुख्यालय तलब कर लिया गया। पिछले वर्ष मोतीनाला पुलिस थाना में पदस्थ हाकफोर्स के एक इंस्पेक्टर थाने के पास रह रहे एक बंजारा समाज की एक लड़की से अनैतिक संबंध स्थापित कर गर्भवती कर दिया था। हालांकि उन मामलों में क्या कार्रवाई हुई इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *