कई टुकड़ों में भालू का शव कुंआ में मिला,पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही - rashtrmat.com

कई टुकड़ों में भालू का शव कुंआ में मिला,पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। वन परिक्षेत्र खैरलांजी अंतर्गत भंडारबोड़ी सर्किल के ग्राम पिपरटोला में एक नर व्यस्क भालू का टुकड़ों में षव एक किसान के कुआं से वन विभाग ने बरामद किया है। भालू का षव बरामद कर पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया हैं। वहीं वन विभाग ने प्रथम दृष्टि में शिकार करना बताया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शिकरियों ने भालू के सात टुकड़े किये
किसान जियालाल धुर्वे 4 जुलाई की सुबह खेत गया हुआ था। उसने खेत में बने कुएं में देखा कि कुछ मरा हुआ है। इसकी सूचना उसने वन विभाग के अधिकारियांे को दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी डीसी वासनिक ने देखा कि भालू हैं। जिसका शिकार कर शरीर का सात टुकड़ों में काटकर फेंका गया हैं। इसकी जानकारी एसडीओ, डीएफओ और सीसीएफ को दी गई।
भालू का शव दो तीन दिन पुराना
उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में डाग स्काट की टीम मौके पर पहुंची और जांच की गई। वन विभाग ने कुएं से शव निकाला तो देखा कि भालू का सिर धड़ से अलग था। चारों पैर कटे हुए थे और आगे के दो पैरों के नाखून गायब थे। भालू के करीब छह से सात टुकड़ों में शव बरामद किया गया हैं। वहीं बताया जा रहा हैं कि भालू का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा हैं।
मामले की जांच कर रही पुलिस
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई के पश्चात डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं वन विभाग ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।