बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत,बैहर-गढ़ी में 8 घायल - rashtrmat.com

बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत,बैहर-गढ़ी में 8 घायल

राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के बैहर और गढ़ी थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम बदलने के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग गांवों में हुई इस घटना में आठ अन्य लोग घायल हुए है। घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

वॉच टॉवर पर गिरी बिजली

ग्राम भीमोडी, बिरवा, कोहका और अतरिया के करीब 14 युवक दोपहर में भीमोडी तालाब में मछली पकड़ने और नहाने गए थे। इसी दौरान करीब 2 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी युवक जंगल से लगे वन विभाग के वॉच टावर पर चढ़ गए। इसी दौरान टावर से लगे एक विशाल सरई के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में सभी युवक आ गए। हादसे में सतीश पिता दयाल वलके 19 वर्ष और लक्की मेरावी पिता श्रीराम मेरावी 18 वर्ष निवासी बिरवा की मौके पर ही मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल झामसिंह ताराम 32 वर्ष निवासी भीमोडी ने बैहर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं देवसिंह सहित छह अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं।वहीं गंभीर रूप से झुलसे झामसिंह ताराम ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घायलों को  अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बैहर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। वही परिवार जना में मातम का माहौल है।

बम्हनी में भी गिरी गाज

दूसरी घटना गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुर्सीपार के कोमो गांव की है, जहां नुंकाटोला निवासी चंद्रावती पति कैलाश पुसाम (39) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके अलावा बैहर के ही ग्राम बम्हनी में एक मकान पर बिजली गिरने से दो लोग घायल हो गए, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।बम्हनी निवासी शालिनी पिता सबजीत वलके (13) भिमोड़ी निवासी देवसिंह पिता कतियासिंह ताराम (50), अतरिया निवासी महेश पिता संतलाल तेकाम (35), देवलाल पिता बजारी तेकाम (50), रायसिंग पिता हजारी पंद्र (52) तथा कौशल्या मरावी (70) वर्ष शामिल है।

  पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में भमोड़ी निवासी गुचरी ताराम (50) और एक अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बैहर अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। चार अन्य घायलों का इलाज बैहर अस्पताल में ही चल रहा है।

आकाशीय बिजली की चपेट में

वही तीसरी घटना जिले के दुरस्थ वनांचल क्षेत्र गढ़ी क्षेत्र में भी घटित  हुई, जहां ग्राम कोमो आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मृत्यु हो गई। ग्राम पंचायत खुर्सीपार के ग्राम कोमो में 39 वर्षीय चन्द्रावती पति कैलाश पुसाम की मौत होना बताया जा रहा है। महिला मूलत: ग्राम नुंकाटोला की रहने वाली थी। घटना के बाद गढ़ी पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिये भेज दिया है, वही मर्ग कायम अग्रिम कार्यवाही जारी है। इसके अलावा चौथी घटना बैहर क्षेत्र के बम्हनी गांव से भी सुनने मिली है, जहां घर में बिजली गिरने से कुछ लोगो के सामान्य रूप से झुलने की खबर सामने आई है। जिसमें एक बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।