कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी से अश्लील बातें करने पर FIR - rashtrmat.com

कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी से अश्लील बातें करने पर FIR

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में कांग्रेस की महिला पदाधिकारी के साथ अभद्रता और यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की लिखित पर कोतवाली थाना पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता रामकुमार नगपुरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।आरोपी नेता पर महिला की मर्जी के बिना उनसे संपर्क करने की कोशिश करने और महिला मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि मामले की एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

फोन पर गंदी भाषा  का आरोप

महिला पदाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह पूरी घटना 19 जून की रात की है। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौटी थीं, तभी उन्होंने अपने मोबाइल पर रामकुमार नगपुरे की मिस कॉल देखी। जब उन्होंने वापस फोन किया, तो नगपुरे ने के साथ बेहद अभद्र और अश्लील भाषा में बात करना शुरू कर दिया।अभद्र व्यवहार करने और लगातार कॉल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने  लगा। मामले में कोतवाली पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा उन्हें परेशान करने की नीयत से करीब 22 बार फोन किए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने शिकायत को स्थानीय शिकायत रजिस्टर में दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *