धान के अवैध भण्डारण पर तीन के विरूद्ध दर्ज हुई FIR - rashtrmat.com

धान के अवैध भण्डारण पर तीन के विरूद्ध दर्ज हुई FIR

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।. समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन की लगातार निगरानी की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने त्योंथर तहसील में खरीदी केन्द्र सहकारी समिति अमाव दो बड़ागांव में 543 बोरी अवैध धान भण्डारण पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। धान का अवैध रूप से भण्डारण करने वाले समिति प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा, खरीदी केन्द्र प्रभारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ धीरज तथा धान का अवैध रूप से भण्डारण करने वाले प्रमोद तिवारी के विरूद्ध थाना सोहागी में एफआईआर दर्ज की गई है।

fir दर्ज कर कार्यवाही

एसडीएम त्योंथर पीएस त्रिपाठी द्वारा 30 दिसम्बर को सेवा सहकारी समिति अमाव दो बड़ागांव का निरीक्षण करने पर 543 बोरी धान का अवैध भण्डारण पाया गया। समिति प्रबंधक और खरीदी केन्द्र प्रभारी धान के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। धान उपार्जन में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *