प्रेम विवाह करने पर पिता ने गर्भवती बेटी को डुबोकर मार डाला - rashtrmat.com

प्रेम विवाह करने पर पिता ने गर्भवती बेटी को डुबोकर मार डाला

राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/आगरा (ब्यूरो)।  जिस शहर में लोग दूर-दूर से आकर प्रेम के प्रतीक ताजमहल को निहारते हैं और मोहब्बत की मिसाल देते हैं, उसी शहर में महज दो दिनों के भीतर हुए दो सनसनीखेज हत्याकांड ने हर किसी कासे झकझोर दिया। दोनों हत्याओं की जड़ में मोहब्बत ही थी। ताज की सफेद संगमरमरी दीवारें जहां सदियों से प्रेम की कहानी कहती हैं, जिस शहर की आबोहवा में प्रेम घुला हो, वहां की फिजा इनदिनों दो ऑनर किलिंग से खाैफजदा है।

Two Honor Killings in Two Days: Agra City of Love Shaken by Brutal Crimes in the Name of Honour

झूठी कहानी बना दी
दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में रहने वाले एक पिता ने अविवाहित और चार महीने की गर्भवती बेटी को आगरा जिले के बासौनी लाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस से बचने के लिए दामाद की मदद से बेटी को जल प्रवाहित करने के फोटो भी खिंचवाए। बिना बेटी के घर पहुंचे पिता पर पड़ोसियों को शक हो गया। पिता ने बचने के लिए बेटी के जहर खाकर जान देने की झूठी कहानी बना दी।

युवती के शव की तलाश

पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल करके जानकारी दे दी। इस पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।  दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और दामाद को मंगलवार को बासौनी लाई और गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश की। बासौनी इलाके का शख्स कई साल पहले दिल्ली चला गया था। वह दक्षिण दिल्ली में परिवार सहित रहता है।

नदी में कूदकर जान देने का दबाव बनाया

एक महीने पहले उसे पता चला कि 18 वर्षीय बेटी 4 महीने की गर्भवती है। उसके प्रेम संबंध क्षेत्र के ही नाबालिग से हैं। इस बात पर बेटी से उसका झगड़ा हो गया और दामाद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी। तीनों 28 जुलाई को दिल्ली से बासौनी स्थित अपने गांव आ गए। रात में रिश्तेदार के यहां रुकने के बाद 29 जुलाई की सुबह 6:30 बजे चंबल के घाट पर पहुंचे। यहां बेटी पर नदी में कूदकर जान देने का दबाव बनाया।

Two Honor Killings in Two Days: Agra City of Love Shaken by Brutal Crimes in the Name of Honour

बेटी ने की थी कोर्ट मैरिज, पिता ने कर दी हत्या
आगरा के जैतपुर में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने रविवार रात को दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अंकिता ने गत फरवरी में नहटौली के रहने वाले सहपाठी आईटीबीपी जवान अमित उर्फ अनिल से प्रेम विवाह किया था। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मूलरूप से शिकोहाबाद के सहसपुर गांव निवासी विमल शर्मा 15 साल से नंदगवा रोड स्थित प्रताप नगर में परिवार सहित किराए पर रह रहे हैं। पड़ोसी अनुज शर्मा ने रात एक बजे 112 पर कॉल कर बताया कि विमल शर्मा के घर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही हैं।