लिव-इन में रह रही बीएड छात्रा की मौत, साथी हिरासत में - rashtrmat.com

लिव-इन में रह रही बीएड छात्रा की मौत, साथी हिरासत में

 राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर (ब्यूरो)। बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 19 वर्षीय बीएड छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शरीर पर मिले चोट के निशानों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के तहत मामला दर्ज कर साथी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।रायपुर में बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WRS कॉलोनी स्थित तालाब में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई।

गले और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान

5 अगस्त को जब परिजन मेकाहारा पहुंचे तो उन्होंने भारती का शव स्ट्रेचर पर पड़ा देखा। परिजनों के मुताबिक, उसके बाई आंख के पास, कनपटी पर चोट और खरोंच के निशान थे। वहीं गर्दन के पीछे और ठोड़ी पर भी चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।

रिलेशनशिप में रह रहे युवक हिरासत में

राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती के शरीर पर मिले चोट के निशानों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के तहत जांच तेज कर दी है। मामले में उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
किराए के मकान में रह रही थी
पुलिस के अनुसार, मृतका ग्राम कोकपुर, जिला कांकेर की निवासी थी। वह रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी। पिछले करीब छह से सात महीनों से वह कोंडागांव निवासी और रावतपुरा सरकार महाविद्यालय के डीएलएड का छात्र सावंत बघेल के साथ बोरियाकला स्थित किराए के मकान में रह रही थी।
बहन ने ऑनलाइन रुपये भेजे थे
जांच के दौरान मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि सावंत को अपनी पार्टनर (मृतका) के चरित्र पर संदेह रहता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि युवक कई बार उसके साथ मारपीट भी करता था। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले मृतका ने फोन कर बताया था कि उसके साथ फिर मारपीट हुई है और वह रायपुर छोड़कर अपने गांव लौटना चाहती है। उसने घर आने के लिए पैसों की जरूरत बताई, जिसके बाद उसकी बहन ने ऑनलाइन तीन हजार रुपये भेजे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *