महागठबंधन में 10-12 सीटों पर तकरार,कांग्रेस अपने पत्ते नहीं खोली - rashtrmat.com

महागठबंधन में 10-12 सीटों पर तकरार,कांग्रेस अपने पत्ते नहीं खोली

राष्ट्रमत न्यूज,पटना/नई दिल्ली(ब्यूरो)। बिहार में सभी दल अपने प्रत्याशियों की घोंषणा कर चुके हैं लेकिन कांग्रेस और राजद ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं किये है।जबकि राबड़ी निवास में लालू अपने प्रत्याशियों को सिम्बल बांट रहे हैं। वहीं महागठबंधन में तकरार है दस बारह सीटों को लेकर। टिकट नहीं मिलने पर प्रत्याशी कुर्ता फाड़ रहे हैं,सीएम हाउस के सामने धरना दे रहे हैं।तरह तरह के विरोध की तस्वीर सामने आ रही हैं। बावजूद इसके कांग्रेस ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोली है।

राजद ने सीतामढ़ी की परिहार सीट से रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता पूर्वे को टिकट दिया है। सिंबल देते तेजस्वी यादव।

कांग्रेस से सीट मांगने नहीं जाते

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “गठबंधन की राजनीति के इस दौर में कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां पैदा होती हैं। राजद सिर्फ बिहार में चुनाव लड़ती है। हम मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक में कांग्रेस से सीट मांगने नहीं जाते हैं। महागठबंधन में  सीट शेयरिंग पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। अब घटक दलों की अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है। इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने लालू यादव को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है।राजद ने इस बार कैंडिडेट की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। स्थिति यह है कि 10 से 12 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हैं।

कांग्रेस ने अपना कैंडिडेट नहीं दिया

कई सीटों पर महागठबंधन के कैंडिडेट के बीच मुकाबले से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, ‘कांग्रेस ने एकबार भी गठबंधन की सीट पर अपना कैंडिडेट नहीं दिया है। लालू यादव ने जो 10 सीटों पर कैंडिडेट दिया है, तो ये 1990 या 2005 नहीं है। उन्हें गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए।”बिना कांग्रेस के कोई नहीं बन सकता है। राहुल गांधी के जो विचार हैं दलित SC/ST को लेकर उसकी डिसरिस्पेक्ट किसी को नहीं करनी चाहिए।’

पूर्व प्रत्याशी ने कुर्ता फाड़ा

इन सब के बीच राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने रोते-रोते कुर्ता फाड़ लिया। इस दौरान वो सड़क पर भी लेट गए। मधुबन विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने आरोप लगाया कि संजय यादव की ओर से पैसे मांगे गए थे संजय यादव ने 2 करोड़ 70 लाख रुपए मांगे थे। मैंने रुपए नहीं दिए तो टिकट किसी और को दे दिया गया।

रुपए नहीं देने पर टिकट काटे

राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए रो रहे मधुबन विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने आरोप लगाया कि संजय यादव की ओर से 2 करोड़ 70 लाख रुपए मांगे गए थे। रुपए नहीं दिए तो टिकट किसी और को दे दिया गया।

10-12 सीटों पर महागठबंधन में तकरार

राजद ने इस बार कैंडिडेट की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। स्थिति यह है कि 10 से 12 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हैं। फर्स्ट फेज के 121 सीटों पर महागठबंधन के 125 प्रत्याशियों ने नामांकन किया हैं। 121 में राजद ने 72, कांग्रेस ने 24, लेफ्ट ने 21, वीआईपी ने 6 और आईआईपी 2 सीटों पर नामांकन किया है।

राजद अपना प्रत्याशी उतार रहा

 पिछले 8-10 दिनों से पटना से लेकर दिल्ली तक सीट शेयरिंग और कैंडिडेट्स सिलेक्शन पर माथापच्ची चलती रही, लेकिन इससे कुछ नहीं निकला।कुटुंबा विधानसभा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव मैदान में है। लेकिन राजद ने यहां से अपना प्रत्याशी उतार रहा है। इसपर राजेश राम ने सोशल मीडिया X पर गोपालदास नीरज की कविता के जरिए तंज कसा है। उन्होंने लिखा- ‘लाख करें पतझड़ कोशिश, पर उपवन नहीं मरा करते…’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *