एक ही साड़ी से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव - rashtrmat.com

एक ही साड़ी से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

राष्ट्रमत न्यूज न्यूज कानपुर(ब्यूरो)। महाराजपुर के सुभौली गांव के पास रेलवे लाइन किनारे महिला व युवक के शव पेड़ पर फंदे से लटके देख सनसनी फैल गई। शनिवार दोपहर जब उधर से लोग निकले तब घटना की जानकारी हुई। बबूल के पेड़ पर एक ही साड़ी के दोनो छोर पर अलग – अलग फंदे बनाकर दोनो के शव लटके मिले हैं।

महिला सदर कोतवाली थाने के गांव की  है

महाराजपुर के सुभौली गांव के पास शनिवार दोपहर रेलवे लाइन किनारे बबूल के पेड़ पर महिला व उसके प्रेमी के शव फंदे पर लटकते मिले। घटनास्थल से महिला का पहचान पत्र पुलिस को जांच में मिला। महिला उन्नाव के सदर कोतवाली थाने के गांव की रहने वाली है। दोपहर में ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तब दोनों के शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी।
हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही

पहचान पत्र से पहचान उन्नाव के सदर कोतवाली अंतर्गत गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय महिला के रूप में हुई। पुलिस ने फोन से गांव संपर्क किया तो पता चला आठ साल पहले महिला की शादी हुई थी और दो बच्चे हैं। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया उन्नाव की निवासी महिला के साथ उसके प्रेमी का शव फंदे पर लटकता मिला है। प्रेमी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। महिला के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *