बुजुर्ग का खून से लथपथ शव आंगन में मिला,हत्या की आशंका - rashtrmat.com

बुजुर्ग का खून से लथपथ शव आंगन में मिला,हत्या की आशंका

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरवाही गांव में 65 वर्षीय वृद्ध का रक्तरंजित शव घर के आंगन में मिला है। वृद्ध की कनपटी के पास धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान पीरम सिंह नेताम के रूप में हुई है।थाना प्रभारी बरडे ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला (धारा 302) पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

वृद्ध का खून से लथपथ शव देखा

घटना की सूचना मिलते ही बिरसा थाना प्रभारी रेवल सिंह बरडे और बालाघाट से एफएसएल टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने घर के आंगन में पड़े शव और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।पुलिस के अनुसार, वृद्ध पीरम सिंह रात में घर की बाड़ी (अहाते) में बने एक छोटे मकान में सोने गए थे। सोमवार सुबह जब उनका लड़का मवेशी बांधने के लिए उस तरफ गया, तब उसने वृद्ध का खून से लथपथ शव देखा।थाना प्रभारी रेवल सिंह बरडे ने बताया कि वृद्ध की कनपटी के पास किसी लोहे के धारदार हथियार से हमला करने के स्पष्ट निशान हैं। पुलिस ने शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिरसा अस्पताल भिजवा दिया है।

प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला

  पुलिस ने अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है, लेकिन स्थानीय स्तर पर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि पीरम सिंह की हत्या जादू-टोने के शक में की गई हो सकती है।थाना प्रभारी बरडे ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला (धारा 302) पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या क्यों, कब और कैसे की गई, यह जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।”पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद परिजनों के बयान लिए जाएंगे और हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जाएगी। इस हत्याकांड के बाद से सुंदरवाही गांव में दहशत का माहौल है और मृतक के घर के पास ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *