पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर,दो पुलिसकर्मी घायल - rashtrmat.com

पुलिस मुठभेड़ में सुपारी किलर वाहिद अंसारी ढेर,दो पुलिसकर्मी घायल

राष्ट्रमत न्यूज,लखनाऊ/ अंबेडकर नगरा(ब्यूरो)। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिव बाबा धाम परिसर के पास बुधवार भोर करीब ढाई बजे हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया, जबकि मुठभेड़ के दौरान शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी सिपाही सोनू यादव घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदमाशों की फायरिंग में 2 पुलिसवालों को गोली लगी। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सीने और पैर में 4 गोलियां लगीं

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाहिद शहर में छिपा हुआ है और देर रात भागने की फिराक में है। तुरंत टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर प्रमुख चौराहों पर कड़ी चेकिंग शुरू की गई।मंगलवार रात 12 बजे अचानक एक संदिग्ध बाइक आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर वह फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने और पैर में 4 गोलियां लगीं। वह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोरखपुर के कैंट थाने में भी वॉन्टेड था

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहिद मूल रूप से बहरियाबाद (गाजीपुर) का रहने वाला था। बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर कुल 35 मामले दर्ज थे। गोरखपुर के कैंट थाने में भी वॉन्टेड था।बदमाश की फायरिंग में 2 पुलिस वाले घायल हुए हैं। एक गोली एसपी प्राची सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी लगी। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शिव बाबा मंदिर के पास हुई।

घटनास्थल का निरीक्षण किया

पुलिस के अनुसार, मारा गया बदमाश वाहिद अंसारी ‘बिल्लू इंदौरिया गैंग’ से जुड़ा था और गोरखपुर जिले से भी वांछित चल रहा था। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम अब मृतक के आपराधिक इतिहास और मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया

राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 266 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 16,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *