राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा के रिंग रोड स्थित महिंद्रा एजेंसी के मालिक सज्जन सिंह पर ग्राहक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने पहुंचे ग्राहक दीपक सिंह ने आरोप लगाया है कि एजेंसी मालिक ने उनके साथ मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और वीडियो बनाने से रोक दिया।

कथित तौर पर मारपीट करने लगे
बताया जा रहा है कि दीपक सिंह, निवासी थाना चोरहटा, करीब दो साल पहले इसी महिंद्रा एजेंसी से ट्रैक्टर खरीद चुके थे। ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने के लिए वह एजेंसी पहुंचे थे। इसी दौरान एजेंसी मालिक सज्जन सिंह मौके पर पहुंचे और ग्राहक दीपक सिंह के साथ कथित तौर पर जमकर मारपीट करने लगे।

थाना में शिकायत दर्ज कराई गई
दीपक सिंह जब घटना का वीडियो बनाने लगे तो आरोप है कि उनका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।घटना को लेकर समान थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।