रीवा में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और तलवार से हमला, 6 घायल - rashtrmat.com

रीवा में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और तलवार से हमला, 6 घायल

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेल्ली गांव में देर रात दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और तलवार चलने की घटना सामने आई है।एक महिला भी गंभीर रूप से घायल है।

एक घायल की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे हुए इस हमले में एक पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आम रास्ते पर झगड़ा किये
सूरज रावत का कहना है कि डेल्ही स्टैण्ड से मेरा भाई रूपेश आ रहा था।डेल्ही मोड़ पर जो कि वह आम रास्ता है। वहां कई लोग खड़े थे। किसी से झगड़ा कर रहे थे। रूपेश उन्हें समझाने लगा। इस पर विवाद बढ़ गया। और उन लोगों ने मेरे भाई से मारपीट किये। वो घर आया। हम लोग वहां पहुंचे तो वो कई लोग लाठी,टांगी लेकर आए थे। मारने वालों में गोपाल,विष्णु पाल,राजपाल आदि लोग थे। हम लेाग थाने भी गए और वहां शिकायत भी किये हैं।
तनाव की स्थिति बनी हुई है
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल बैकुंठपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *