राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। राजधानी रायपुर में अज्ञात आरोपी ने बिश्नोई गिरोह के नाम पर ढेबर परिवार से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। फोन करने वाले आरोपी ने ढेबर परिवार के एक कर्मचारी को कॉल करके खुद को बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया। बातचीत में आरोपी ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लिया तथा 50 करोड़ रुपये देने की मांग रखी। आरोपी ने रकम न देने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की खुली धमकी दी है। इस सूचना के सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।


टैक्टिकल सबूतों की जांच
पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और बाकी टैक्टिकल सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही परिवार से भी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है। फिलहाल, पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि, धमकी देने वाला वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या फिर गैंग का नाम लेकर परिवार को डराने की कोशिश की गई।