झारखंड विधानसभा गेट के पास पहुंचे आंदोलनकारी छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी - rashtrmat.com

झारखंड विधानसभा गेट के पास पहुंचे आंदोलनकारी छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी

राष्ट्रमत न्यूज रांची (ब्यूरो)।  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है।छात्रों और सरकार के डेलीगेशन के बीच रविवार को तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वार्ता के दौरान छात्रों की दो बड़ी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण आज छात्र विधानसभा घेराव कर रहे हैं।रांची में 6 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कुश महतो भी एम्बुलेंस में सवार होकर विधानसभा मार्च में शामिल होने पहुंचे।

विधानसभा परिसर के पास पहुंचे आंदोलनकारी।

आंसू गैस का इस्तेमाल किया

झारखंड विधानसभा के गेट नंबर 1 पर छात्रों का हुजूम इकट्ठा हो गया है। सैकड़ों की संख्या में छात्र नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। झारखंड विधानसभा के आसपास माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद छात्र फिर इकट्ठा हो गए हैं और पुलिस का विरोध कर रहे हैं।

पुलिस बल को रांची पहुंचने का निर्देश

प्रदर्शकारी छात्र विधानसभा परिसर के गेट नंबर 1 पर डटे हुए हैं और विरोध-प्रदर्शन जारी है। छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी जिलों की पुलिस को रांची पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

किया वाटर कैनन का सामना

परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में हज़ारों नौकरी के उम्मीदवार सोमवार को झारखंड विधानसभा की ओर मार्च करते हुए बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़े और उन्हें वॉटर कैनन का सामना करना पड़ा।झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं।

WhatsApp Image 2026-08-10 at 4.54.39 PM (1)

छात्र सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी।पुलिस ने जैसे ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *