शिक्षक रणदीप बोरकर की सड़क हादसे में मौत - rashtrmat.com

शिक्षक रणदीप बोरकर की सड़क हादसे में मौत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।गांगुलपारा घाटी में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 45 वर्षीय शिक्षक रणदीप बोरकर के शव का रविवार 9 अगस्त की सुबह जिला अस्पताल बालाघाट में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
जिला अस्पताल लाया गया
भरवेली थाना क्षेत्र के बैहर रोड स्थित गांगुलपारा घाटी में शनिवार 8 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने रणदीप बोरकर की मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था।

गंगुलापारा घाटी में हुआ हादसा

मृतक रणदीप पिता वासुदेव बोरकर वारासिवनी के वार्ड नंबर-1 अमृत नगर निवासी थे और बालाघाट ब्लॉक के कुम्हारी संकुल अंतर्गत वन ग्राम खारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। शनिवार को स्कूल में शिक्षण कार्य पूरा करने के बाद वे मोटरसाइकिल से अपने घर वारासिवनी लौट रहे थे, तभी गांगुलपारा घाटी में यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *