राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में ओबीसी वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 14 प्रतिशत किए जाने के विरोध में भीम आर्मी सेना और आजाद समाज पार्टी के कार्यकतार्ओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कार्यकतार्ओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए जल्द से जल्द कानून बनाने की मांग उठाई।
कोर्ट में कमजोर पैरवी
निलेश बौद्ध ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अदालत में ओबीसी आरक्षण मामले की सही और प्रभावी ढंग से पैरवी नहीं की, इसके कारण ही ओबीसी वर्ग का 27 प्रतिशत आरक्षण खत्म हुआ है। इसके चलते शासकीय सेवाओं में चयनित ओबीसी वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों के पदों पर होल्ड लग गया है, जिससे युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।इसके चलते शासकीय सेवाओं में चयनित ओबीसी वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों के पदों पर होल्ड लग गया है, जिससे युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। भीम आर्मी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया।
उग्र आंदोलन की चेतावनी
भीम आर्मी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए तुरंत कानून बनाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले समय में भीम आर्मी सेना और आजाद समाज पार्टी पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।