लोकतंत्र को कमजोर करने के षडयंत्र में ज्ञानेश की विशेष भूमिका रहीःइंजी.राजेन्द्र - rashtrmat.com

लोकतंत्र को कमजोर करने के षडयंत्र में ज्ञानेश की विशेष भूमिका रहीःइंजी.राजेन्द्र

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विधानसभा त्योंथर के ब्लाक त्योंथर,चाकघाट एवं गढ़ी का इण्डिया गठबंधन ने विशाल जुलुस निकाला और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस अवसर एक आम समा में जिला गा्रमीण कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जरिये न केवल वोट चोरी का खेल खेला बल्कि लोेकतंत्र को खत्म करने की एक सुनियोजित साजिश की।ताकि आने वाले समय में किसी भी राज्य में विपक्ष की सरकार न बन सके। विपक्ष को कमजोर करने के षडयंत्र में ज्ञानेश कुमार की भूमिका विशेष रही।


मतदान से वंचित करने का अपराध
सभा की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा नेे कहा कि वोट चोरी कर मतदाता सूची से 13 करोड़ सेे ज्यादा लोगों का नाम काट कर उन्हें मतदान करनेे सेे वंचित करने का कठोर अपराध किया है। इनके द्वारा पिछले दिनों बिहार पचिम बंगाल,असम आदि राज्यों मे हुये विधानसभा चुनावों मे मतदाताओं के नाम भाजपा के इशारे पर मतदाता सूची से विलोपित कर मतदाओं को मताधिकार से वंचित कर दिया गया है।जिसका लाभ अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को दिया गया है।
ज्ञानेश के हटने तक संघर्ष करेंगे
उन्होने कहा कि इनके एकाधिकार निर्णय का विरोध निर्वाचन आयोग के दो अन्य निर्वाचन आयुक्तों द्वारा खुलासा किये जाने पर इनका कृत्य एवं भाजपा के साथ संलिप्त होकर करोड़ो लोगों को मताधिकार से वंचित किया गया। श्री शर्मा ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को नही हटाया जाता तथा उनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज नही किया जाता तथा इनमे संलिप्त व्यक्तियों को दण्डित नही किया जाता तब तक हमारे पूरा इण्डिया गठबंधन का संघर्ष चलता रहेगा।

22 अक्टूबर को रीवा पहुंचने आव्हान
इसी परिपेक्ष्य मे दिल्ली मे आगामी 01 नवम्बर को विशाल आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा अपनी.अपनी भागिदारी सुनिश्चित करना है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी 22 अक्टूबर को जिला स्तरीय विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।जिसमें त्योंथर विधानसभा के प्रत्येक ब्लाक एवं सभी मण्डलमों की जिम्मेदारी है कि वह अपने त्योंथर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमाशंकर पटेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे भारी संख्या मे रीवा पंहुचे।
मताधिकार से वंचित करने का खेल हुआ
सभा मे उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक एवं जिला संगठन प्रभारी रामलखन सिंह नेे कहा कि इस आन्दोलन को प्रत्येक पंचायत एवं बूथ स्तर तक ले जाकर जनमानस कोे यह बताना है कि किस तरह केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त आम नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित करने का कुप्रयास किया गया है। इसलिए इन्हे एक छण भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।

ज्ञानेश के खिलाफ जुलुस निकाला
इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में विधानसभा त्योंथर के ब्लाक त्योंथर,चाकघाट एवं गढ़ी का इण्डिया गठबंधन का संयुक्त प्रदर्शन पचामा त्योंथर से नवीन तहसील एसडीएम कार्यालय त्योंथर तक विशाल जुलूस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरूद्ध निकाला गया। जुलूस एसडीएम कार्यालय के समक्ष एक सभा के रूप मे परिवर्तित हो गया। जहां पर रीवा जिला संगठन प्रभारी रामलखन सिंह के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं समाजवादी नेता लालमणि मिश्रा कार्यक्रम प्रभारी गिरीष सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल जिला संगठन महासचिव एड0 रवि तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य मे सभा आयोजित की गई।
राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन दिया
सभा को प्रमुख रूप सेे समाजवादी नेता लालमणि मिश्राए एड0 रवि तिवारी, गिरीश सिंह, रमाशंकर सिंह,रामायण सिंह,अरूण सिंह पिन्टू, बिन्द्रा तिवारी, राजमणि यादव, प्रभात वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, विजय शंकरआदि ने संबोधित किया।सभा के पश्चात् महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत गणराज्य राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली के नाम ज्ञापन अनुविभागीय दण्डाधिकारी त्योंथर के माध्यम से सौपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *