राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर/बेमेतरा(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारपुर में अंधविश्वास के चलते हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने घूरकर देखने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल (20) ने टंगिया से बलराम पटेल के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना श्मशान घाट के पास नहर किनारे भाठा क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
सिर और चेहरे पर कई वार किए
एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के अनुसार, विवेचना के दौरान पुलिस ने चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके मुताबिक, घूरकर देखने की बात और व्यक्तिगत अंधविश्वास के चलते वह आवेश में आ गया था। इसके बाद उसने टंगिया से बलराम पटेल के सिर और चेहरे पर कई वार किए।
बलराम पटेल का शव बरामद किया गया