राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।जिला कांग्रेस कमेटी ने आठ अक्टूबर को रीवा में ब्लेक डे के रूप में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मानस भवन से पैदल मार्च करते हुए शिल्पी प्लाजा चैराहे पहुंचे। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारे और वोट चोर अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिसिया ताकत का इस्तेमाल करने लगे हैं।बर्बरत पर उतर आए हैं। लेकिन विपक्ष की आवाज वो ऐसा करके भी नहीं दबा सकते।

देश में तानाशाही नहीं चलेगी
मेयर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन सौ सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे केवल ज्ञानेश कुमार से मिलने जा रहे थे। लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति किसी से भी मिल सकता है। लेकिन लोकतंत्र के हत्यारे जानते हैं देश के सामने उनकी काली करतुतें सामने आ गयी है। विपक्ष का सीधे सामना करने से डरने लगे है। इसलिए पुलिस को आगे करके विपक्ष को गिरफ्तार करने लगी है। देश में तानाशाही नहीं चलेगी। चलेगा। जबकि इंडिया ब्लाक शांति पूर्वक तरीके से अपना विरोध जताते हुए जंतर मंतर जा रही थी।

ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग की
शिल्पी प्लाजा चौराहे पर पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संबंधित मुद्दे को लेकर पार्टी द्वारा पूरे देश में विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में रीवा में भी ‘ब्लैक डे’ के माध्यम से विरोध जताते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
विरोध मार्च मे सैकड़ो कांग्रेसी रहे
विरोध मार्च मे प्रमुख रूप से विमलेंद्र तिवारी, डॉ0 शीला त्यागी, शिव प्रसाद प्रधान, रमाशंकर पटेल, सिंह, गिरीश सिंह, सज्जन पटेल, सत्यनारायण तिवारी, हर्षलाल शुक्ला, प्रदीप अवस्थी, ओकार नाथ पाण्डेय, शत्रुध्न सिंह सलैया, रामकीर्ति शर्मा, एड0 शिवेन्द्र सिंह, मो0 रफीक अंसारी, विजय लक्ष्मी मिश्रा, तारा त्रिपाठी, सीमा सिंह, पंकज उपाध्याय, अब्दुल शहीद मिस्त्री, लखनलाल खण्डेलवाल, लल्लन खान, पवन पाठक, मुस्तहाक खान, अरूण मिश्रा, ममता सिंह परिहार, अर्चना द्विवेदी, नीलम पाण्डेय, अकरम अंसारी, रमा दुबे, रवि तिवारी, अमृतलाल मिश्रा, उमेश वर्मा, धनेन्द्र सिंह, गुलाम अहमद, एड0 अखिलेश द्विवेदी, एड0 आनंद कुशवाहा, लालू यादव, जाहिद खान, सहित सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।