विदेशी वस्तुओं पर करोड़ों खर्च करके स्वदेशी की बात करते हैं मोदी- मुंजारे   - rashtrmat.com

विदेशी वस्तुओं पर करोड़ों खर्च करके स्वदेशी की बात करते हैं मोदी- मुंजारे  

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने  आयोजित प्रेसवार्ता में  कहा कि देश में बड़ी आबादी आज भी गरीबी और भूख से जूझ रही है, जबकि सत्ता में बैठे लोगों के खर्च और रहन-सहन देश की गरीब जनता को चुभने लगे है।  मुंजारे ने कहा कि वर्ष 1916 में महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन और तत्कालीन वायसराय पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल उठाए थे।

गांधी होते तो मोदी की विलासिता पर बोलते

उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को आज के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए। मुंजारे ने कहा कि भारत की करीब 145 करोड़ आबादी में 80 करोड लोग गरीबी और खाद्य संकट से जूझ रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री जनता के धन को स्वयं पर खर्च कर रहे है। एक ओर गरीब दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।  देश के प्रधानमंत्री विलासिता की जिंदगी जी रहे है। यदि आज गांधी जी जिंदा होते तो शायद वे मोदी को लेकर भी बोलते।

बीजेपी वाले विलासिता छोड़ें

भाजपा के लोग ऐसी विलासिता पर रोक लगवायें या फिर कुर्सी छोड दे। मोदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहियें। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों, सरकारी विमान और व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं को लेकर भी कई आंकड़े सामने रखे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर वर्ष 2014 से 2026 के बीच 762 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुंजारे ने प्रधानमंत्री के वाहन, कपड़े, जूते, घड़ी और चश्मे की कीमतों को लेकर भी आरोप लगाए और कहा कि करोड़ों रुपये की विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने के बावजूद स्वदेशी की बात की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *