चनई नदी में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने - rashtrmat.com

चनई नदी में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। चनई नदी में नहाने गए 7 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ऋषि कुमार राऊत पिता अमित राऊत के रूप में हुई है। ऋषि कक्षा दूसरी में अध्ययनरत था और अपने दादा-दादी के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था।

नदी के गहरे पानी में चला गया
ऋषि के माता-पिता मजदूरी के लिए नागपुर गए हुए थे। 01 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे ऋषि अपने कुछ दोस्तों के साथ चनई नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने के बाद लापता हो गया। साथ गए बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

सूचना रामपायली पुलिस को दी गई

सूचना मिलते ही ग्रामीण नदी पर पहुंचे और बालक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद ऋषि का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना रामपायली पुलिस को दी गई।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद ऋषि के माता-पिता देर रात नागपुर से घर पहुंचे। माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद 2 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे गमगीन माहौल में बालक का अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *