700 प्रदर्शनकारी हिरासत में:दिल्ली का 12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद - rashtrmat.com

700 प्रदर्शनकारी हिरासत में:दिल्ली का 12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। मुख्य चुनाव अयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर काकरोच जनता पार्टी जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। अभी तक सात सौ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गए है। किसी भी स्टेशन में इंट्री प्रतिबंधित है। जंतर.मंतर के आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू की गई है।

abhijeet dipke target delhi police for security arrangements for jantar mantar protest

ये तो अमित शाह का जनरल डायर है

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू की गई है।  डीसीपी सचिन शर्मा के सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए एक वीडियो पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तीखी टिप्पणी की है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘ये तो अमित शाह का जनरल डायर है।’

दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर एंट्री बंद
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ये विरोध प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी, वाम छात्र संगठन, आम आदमी पार्टी और एसएफआई आदि संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया है।  दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर अगले आदेश तक एंट्री और एग्जिट बंद की गई है।

मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन

जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF जवान तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।उधर, कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।

लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार हमारी आवाज बंद करना चाहती है। वे चाहते हैं कि हम वोट चोरी का मुद्दा न उठाएं।चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। इंडिया ब्लॉक की तरफ से भी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।आज पटना में सीपीआई (माले) की ओर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया है। इसमें कांग्रेस, सीपीएम और राजद, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *