राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/मेरठ(ब्यूरो)। देश भर में नीले ड्रम कांड से चर्चित मेरठ की चैधरी चरण सिंह जिला कारागार में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को जब पता चला कि उन्हें सजा होगी। तो उनके चेहरे पर फैसल का असर साफ दिख रहा था। कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिये जाने की खबर जैसे ही दोनों को मिली मुस्कान और साहिल की आंखे भर आई। अदालत ने अभी फैसला सुरक्षित रखा है। 14 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाया जाएगा।

नीले ड्रम कांड से काफी चर्चित रहा
मेरठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने को सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। 14 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी। हत्या आरोपी मुस्कान और साहिल की जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। अदालत का फैसला सुनने के बाद दोनों रोते हुए अपनी-अपनी बैरक में लौट गए। यह हत्याकांड देशभर में नीले ड्रम कांड से काफी चर्चित रहा है।

रोते हुए अपनी-अपनी बैरक में चले गए
साहिल भी फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर बाद दोनों रोते हुए अपनी-अपनी बैरक में चले गए। इसके बाद दोनों ने किसी से कोई बातचीत नहीं की। हालांकि कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान ने जेल अधिकारियों से सवाल किया कि सर… दोषी करार देने के बाद क्या सजा दी जा सकती है… अब क्या होगा…। जेल अधिकारियों ने उसे बताया कि सजा अदालत तय करेगी।

भगवान शिव की पूजा करने लगी
डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों पहले जेल में सामान्य जिंदगी व्यतीत कर रहे थे लेकिन 30 सितंबर को फैसले की तारीख तय होने के बाद से उनके व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगा। कुछ दिनों से दोनों खानपान भी सही से नहीं ले रहे थे। मुस्कान पहले जेल में सामान्य रूप से रहती थी और पूजा-पाठ भी कर रही थी, लेकिन फैसले से तीन दिन पहले से वह सुंदर कांड के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करने में लगी रही। वहीं साहिल ने भी दूसरे बंदियों से बातचीत करना बंद कर दिया था। वह जेल की चारदीवारी में अकेला रह रहा था और केवल जेल स्टाफ से ही बातचीत कर रहा था।

बड़ी बेटी से मिलना चाहती है मुस्कान
मुस्कान ने जेल अधिकारियों से अपने मां-बाप और बेटी से मिलने की इच्छा जताई थी। इस पर जेल अधिकारियों ने उसे बताया कि उसके मां-बाप मिलने आएंगे तो उसे मिलवा दिया जाएगा। जेल में किसी को विशेष रूप से घर से बुलाकर नहीं मिलवाया जाता। मुस्कान अपनी बड़ी बेटी से मिलने के लिए काफी इच्छुक है। उसकी छोटी बेटी उसके साथ जेल में रह रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि अब तक मुस्कान से मिलने कोई भी पारिवारिक सदस्य नहीं आया है।