उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी,हाईजैक की आशंका से बढ़ी - rashtrmat.com

उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी,हाईजैक की आशंका से बढ़ी

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/दुबई(ब्यूरो)। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में बुधवार सुबह बीच हवा में पायलटों के बीच कथित झड़प के बाद हड़कंप मच गया। उस समय फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जिसमें 100 से ज्यादा इस्राइली पैसेंजर थे। विमान से पहले सामान्य आपातकालीन कोड 7700 और बाद में संभावित गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत देने वाला 7500 कोड भेजा गया।

लड़ाकू विमानों को भी रवाना किया गया

इस्राइल के मीडिया हायोम के अनुसार, घटना को लेकर चिंता के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अधिकारियों के साथ मामले पर चर्चा की और घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। स्थिति को देखते हुए इस्राइली वायुसेना के लड़ाकू विमानों को भी रवाना किया गया। बाद में विमान सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। फ्लाईदुबई ने स्पष्ट किया कि वह यात्रियों को वापस इस्राइल पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

जमीन से टकराने की आशंका पैदा हो गई थी
द जेरूसलम पोस्ट से बात करने वाले एक इस्राइली अधिकारी के अनुसार, पायलटों के बीच हुई घटना के दौरान विमान को हाईजैक किए जाने और उसे जमीन से टकराने की आशंका पैदा हो गई थी। अधिकारी ने दावा किया कि अतिरिक्त क्रू सदस्यों और विमान में मौजूद कुछ इस्राइली यात्रियों की मदद से स्थिति को काबू में किया गया। इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बाद में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और यह हाईजैकिंग की घटना नहीं थी।

एक व्यक्ति ने चाकू निकाला
फ्लाइट में सवार मिरियम की मां यास्मिन अबू कासिस ने बताया कि उनकी बेटी ने विमान में चीखने की आवाजें सुनी थीं। उनके मुताबिक, मिरियम ने बताया कि एक व्यक्ति ने चाकू निकाला, पायलट को नीचे गिरा दिया और वहां खून दिखाई दे रहा था। दूसरे पायलट पर चाकू से हमला करने वाला पायलट ओमानी मूल का था। आशंका है कि मौजदू पायलटों में से एक आत्महत्या करना चाहता था और जानबूझकर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *