राष्ट्रमत न्यूज,बीजापुर(ब्यूरो)।जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 25 सितंबर 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
परीक्षाएं समयअनुसार होंगी
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश के दायरे में प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 25 सितंबर को आयोजित होने वाली माध्यमिक वर्ग की त्रैमासिक परीक्षा अब 28 सितंबर 2026 को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आयोजित होगी। वहीं, 25 सितंबर को निर्धारित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की त्रैमासिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर बीजापुर के निर्देशानुसार
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।यह निर्णय कलेक्टर बीजापुर के निर्देशानुसार जारी किया गया है।