लंका पहाड़ी के जंगल में नक्सली डंप का जखीरा मिला - rashtrmat.com

लंका पहाड़ी के जंगल में नक्सली डंप का जखीरा मिला

 राष्ट्रमत न्यूज,बीजापुर(ब्यूरो)। बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के ग्राम लंका पहाड़ी के जंगल में सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया माओवादी डंप बरामद किया है। मौके से हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है।

वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
पुलिस के अनुसार, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में संदिग्ध स्थान का पता चला। तलाशी लेने पर जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
डंप से क्या-क्या मिला?
बरामद सामग्री में एक एसएलआर, एक एलएमजी राइफल, एक इंसास राइफल, एक .315 बोर बंदूक और दो बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं। इसके अलावा 17 बीजीएल सेल, एक चाइना हैंड ग्रेनेड, 49 एसएलआर राउंड, 15 .315 बोर राउंड और 15 बीजीएल कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
कई इलाकों से मिले नक्सली डंप
पुलिस के मुताबिक, सितंबर महीने में बीजापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर माओवादियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए कई डंप बरामद किए गए हैं।20 सितंबर को भैरमगढ़ क्षेत्र के आदवाड़ा जंगल से एके-47, .315 बोर हथियार, सिंगल शॉट पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद किए गए थे। 16 सितंबर को फरसेगढ़ क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल से हथियार, कारतूस, जिलेटिन और वॉकी-टॉकी सहित अन्य सामग्री मिली थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *