अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त - rashtrmat.com

अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटंगी विजय सिंह यादव ने क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान नांदी पेट्रोल पंप के पास अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। जांच के दौरान ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं लगी मिली तथा चालक के पास रेत परिवहन से संबंधित वैध रॉयल्टी अथवा ई-टीपी भी नहीं पाया गया। एसडीएम विजय सिंह यादव ने तत्काल तहसीलदार कटंगी एवं तहसीलदार तिरोड़ी गीता राहांगडाले को मौके पर बुलाया। अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रेत सहित जब्त किया गया। इसके बाद वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना कटंगी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई जारी रहेगी
उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *