राष्ट्रमत न्यूज न्यूज कानपुर(ब्यूरो)। महाराजपुर के सुभौली गांव के पास रेलवे लाइन किनारे महिला व युवक के शव पेड़ पर फंदे से लटके देख सनसनी फैल गई। शनिवार दोपहर जब उधर से लोग निकले तब घटना की जानकारी हुई। बबूल के पेड़ पर एक ही साड़ी के दोनो छोर पर अलग – अलग फंदे बनाकर दोनो के शव लटके मिले हैं।
महिला सदर कोतवाली थाने के गांव की है
पहचान पत्र से पहचान उन्नाव के सदर कोतवाली अंतर्गत गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय महिला के रूप में हुई। पुलिस ने फोन से गांव संपर्क किया तो पता चला आठ साल पहले महिला की शादी हुई थी और दो बच्चे हैं। घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया उन्नाव की निवासी महिला के साथ उसके प्रेमी का शव फंदे पर लटकता मिला है। प्रेमी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। महिला के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।