डिप्टी CM के रीवा में परीक्षा दो, रिजल्ट दो के नारे लगे - rashtrmat.com

डिप्टी CM के रीवा में परीक्षा दो, रिजल्ट दो के नारे लगे

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के रीवा में नर्सिंग विद्यार्थियों ने लंबित परीक्षाओं और परिणाम को लेकर आज रैली निकाली और सरकार विरोधी नारे जमकर लगाए। इनकी मुख्य मांगे हैं कि परीक्षा किये हो तो उसके परिणाम भी निकाले जाएं। रीवा कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।


परीक्षा हो गयी परिणाम नहीं आया
रीवा में नर्सिंग छात्र.छात्राओं की लंबित परीक्षाओं और परिणामों को लेकर आवाज उठाई गई है। नर्सिंग छात्र.छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए वर्ष 2020- 2021 और 2022 बैच के विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की है। विद्यार्थियों ने बताया कि लंबे समय से अपनी परीक्षा और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद परीक्षा और रिजल्ट लंबित होने की वजह से वे आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और न ही रोजगार के लिए आवेदन कर पा रहे हैं। छात्रों ने कहा कि उनकी समस्या का जल्द समाधान होना जरूरी है ताकि वे अपने करियर को आगे बढ़ा सकें।

परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं
विद्यार्थियों ने कहा कि वर्ष 2020-2021 और 2022 बैच के कई विद्यार्थी वर्षों से परीक्षा और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि यह केवल परीक्षा या परिणाम का मामला नहीं है बल्कि उनके भविष्य शिक्षा, सम्मान और सुरक्षित करियर से जुड़ा गंभीर विषय है।


करियर पर संकट
नर्सिंग छात्र.छात्राओं का कहना है कि सत्रों में अत्यधिक देरी होने के कारण उनका भविष्य और करियर पूरी तरह अधर में लटका हुआ है। वे आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
नारेबाजी और मांग
रैली के दौरान छात्रों ने परीक्षा दो परिणाम दो, भविष्य सुरक्षित करो के नारे लगाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरी प्रक्रिया के लिए एक स्पष्ट समय.सीमा टाइमलाइन तय की जाए।

तत्काल कार्रवाई की जाए
छात्र.छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित परीक्षाओं और परिणामों के लिए स्पष्ट समय.सीमा निर्धारित की जाए और विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जाए।


लंबित परीक्षाएं जल्द की जाए
छात्रा उपमा साकेत ने कहा कि नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी मरीजों की सेवा करना चाहते हैं,लेकिन परीक्षा और परिणाम लंबित होने के कारण उनका भविष्य असुरक्षित हो गया है। छात्रा नेहा तिवारी ने कहा कि छह सात साल से परीक्षा परिणाम नहीं आया है।समय पर परीक्षा नहीं होने और परिणाम जारी नहीं होने से आगे की पढ़ाई और नौकरी के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि लंबित परीक्षाएं जल्द कराई जाएं और परिणाम घोषित करने की निश्चित समय.सीमा बताई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *