DSP के गनमैन ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी - rashtrmat.com

DSP के गनमैन ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी

राष्ट्रमत न्यूज रायपुर/जगदलपुर(ब्यूरो)। जगदलपुर शहर के पथरागुड़ा में रहने वाले प्रशिक्षु डीएसपी के गनमैन आरक्षक ने सोमवार दोपहर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायल आरक्षक को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया।

इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा के गनमैन के रूप में तैनात 30 वर्षीय आरक्षक विजय जेना पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद के चलते परेशान था। उसने इस संबंध में विभाग के कुछ कर्मचारियों को भी जानकारी दी थी। सोमवार को घर में एक बार फिर विवाद होने के बाद विजय ने अपने पास रखी इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली।
मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। विजय को घायल अवस्था में तत्काल महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। विजय ने रायफल को कंधे पर टिकाकर गोली चलाई थी। गोली कंधे को छूते हुए बाहर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आला अधिकारियों की टीम महारानी अस्पताल में मौजूद है और चिकित्सकों से लगातार घायल आरक्षक के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *