हर घर तिरंगा अभियान में निकाली जा रहीं तिरंगा रैलियाँ - rashtrmat.com

हर घर तिरंगा अभियान में निकाली जा रहीं तिरंगा रैलियाँ

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। स्वतंत्रता के अमृत संदेश को हर घर हर गली और हर दिल तक पहुंचाने के लिए जिले में9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह जनभागीदारी और देशभक्ति के वातावरण में संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अभियान के संबंध में कहा कि जिले में स्कूल महाविद्यालय शासकीय कार्यालयसार्वजनिक संस्थान और सामाजिक संगठन मिलकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

जन-जन का उत्सव बनाया जा रहा

इन कार्यक्रमों से देश के प्रति समर्पणऔर राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं। तिरंगा यात्रा तिरंगा रैली तिरंगा बाइक और साइकिल रैलीतिरंगा मानव श्रृंखला, तिरंगा रंगोली, चित्रकला, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक और स्वच्छता अभियान जैसे अनेक आयोजन इस अभियान को जन-जन का उत्सव बनाया जा रहा है। नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों औरवाहनों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड कर रहे हैं।कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष अभियान को एक और ऐतिहासिक आयाम दिया गया है।

अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे

भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी शासकीय एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में विशेष आयोजन होंगे। जहां राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जाएंगे, वहां पहले पूरे सम्मान और गरिमा के साथ  वंदे मातरम्&qका गायन होगा, उसके पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन&प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रीय गीत के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी और नागरिक सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे।

सभाएं आयोजित की जाएंगी

अभियान के तहत 14अगस्त को &विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस&  अत्यंत संवेदनशीलता और गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। देश केविभाजन के दौरान विस्थापन और बलिदान का दर्द झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभाएं आयोजित की जाएंगी। जिला और संभाग स्तर पर मौन जुलूस, श्रद्धांजलि सभाएं तथा विभाजन की ऐतिहासिक घटनाओं और विस्थापितों के संघर्ष को दर्शाने वाली चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल इतिहास को याद करना नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द के प्रति नई पीढ़ी को प्रेरित करना भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *