राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़रूघाट में श्मशान घाट स्थित शिव मंदिर के पास गाय का सिर एवं अन्य अवशेष मिलने की सूचना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और गौ हत्या के विरोध में सडक़ पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष
सूचना मिलते ही तिरोड़ी पुलिस एवं वारासिवनी एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध के घर से 30 से 40 किलो गौमांस बरामद किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है।
तस्करी का गिरोह सक्रिय
गुड़रूघाट सरपंच दिलीप बिसेन और मिरगपुर सरपंच दीपक देशमुख की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।मिरगपुर सरपंच ने कहा कि इस घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं और क्या इलाके में गौमांस की तस्करी का कोई गिरोह सक्रिय है।

अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया
मौके पर पहुंची तिरोड़ी पुलिस और एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने अवशेषों को कब्जे में लिया। पुलिस ने गुड़रूघाट निवासी धनेन्द्र मरठे के घर छापा मारा, जहां से 30 से 40 किलो गौमांस मिला।एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि तिरोड़ी थाने में गौवंश अधिनियम और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों- टेकाड़ी निवासी राजू राहंगडाले, गुड़रूघाट निवासी धनेन्द्र मरठे और अभिषेक मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी रामनाथ मराठे और एक अन्य फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

शिव मंदिर के पास फेंक दिए
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कथित रूप से रविवार 9 अगस्त की अलसुबह गौवंश की हत्या की और उसके बाद गाय का सिर तथा अन्य अवशेष श्मशान घाट में शिव मंदिर के पास फेंक दिए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गौमांस की सप्लाई या तस्करी का कोई नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। इधर, मिरगपुर सरपंच दीपक देशमुख ने कहा कि इस प्रकार की घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
कठोर कार्रवाई की जाए
