NEET पेपर लीक विवाद NTA ने 47 अधिकारियो को बार्खास्त किया - rashtrmat.com

NEET पेपर लीक विवाद NTA ने 47 अधिकारियो को बार्खास्त किया

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की दिशा में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बड़ा कदम उठाया है। सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच शिक्षा मंत्रालय ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा।अधिकारियों के मुताबिक यह कदम NTA में बड़े पैमाने पर हो रहे बदलाव के तहत उठाया गया है। NTA में सुधार के लिए जल्द ही और एक्शन लिए जाएंगे। एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदला था।

 पेपर लीक पर सरकार के 3 बयान

24 जुलाई: मोदी बोले- सख्त कानून लाएंगे: पीएम मोदी ने पेपर लीक को लेकर आधी रात ढाई मिनट का वीडियो मैसेज जारी किया था। पीएम ने ऐलान किया कि पेपर लीक में सजा की प्रावधान से जुड़ा बिल संसद में लाया जाएगा।  सरकार को जैसे ही जानकारी मिली, उसने तुरंत कार्रवाई की। अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। राज्यों से भी सहयोग की अपील की ताकि भविष्य में पेपर लीक रोके जा सकें।

21 जुलाई: पेपर लीक घोर पाप है: NDA संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक घोर पाप है। सरकार को जैसे ही जानकारी मिली, उसने तुरंत कार्रवाई की। अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। राज्यों से भी सहयोग की अपील की ताकि भविष्य में पेपर लीक रोके जा सकें।

23 जुलाई: पेपर लीक केस की जांच करने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे: प्रधानमंत्री ने X पर लिखा था- देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द सजा देने, केस के निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।