बिजनेसमैन की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में फेंका - rashtrmat.com

बिजनेसमैन की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में फेंका

राष्ट्रमत न्यूज,पुणे(ब्यूरो)। इंदौर के राजा रघुवंशी जैसी घटना पुणे में भी घटी। प्रेमी चेतन के साथ मिलकर बिजनेस मेन की बेटी सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को 400 फुट गहरी खाई में नीचे फेक दिया। जबकि इन दोनों की शादी नवम्बर में होने वाली थी। पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर ली है। मामले की जांच चल रही है।

हादसा बताने की कोशिश की

   केतन विशाल अग्रवाल 26 साल की  उनकी मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) ने मिलकर हत्या कर दी।पुलिस का आरोप है कि दोनों ने केतन को लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया और इसे हादसा बताने की कोशिश की।

सिया गोयल गिरफ्तार

केतन 18 जून को अपने मंगेतर सिया के साथ पुणे के लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे। बाद में उनका शव खाई से मिला।केतन पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले थे और परिवार के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे। वहीं सिया पुणे के एक बड़े मसाला व्यापारी की बेटी है।शक के आधार पर स्थानीय क्राइम ब्रांच ने चेतन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

शादी पर परिवार 17 करोड़ खर्च करने वाला था

इस साल नवंबर में राजस्थान के उदयपुर स्थित एक शाही पैलेस में दोनों की शादी होने वाली थी।यह शादी दोनों के परिवारों ने तय की थी। घर में तैयारियां भी शुरू थीं। मेहमानों के लिए दो चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पर परिवार करीब 17 करोड़ खर्च करने वाला था।

 लोहागढ़ में प्री-वेडिंग शूट का प्लान था

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केतन और सिया शादी से पहले बाली घूमने जाने वाले थे। सारी बुकिंग भी हो गई थी लेकिन सिया ने पासपोर्ट खोने की बात कहकर ट्रिप कैंसिल करा दी।केतन ने सिया के बर्थडे के लिए महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में 40 कमरे बुक कराए थे। लोहागढ़ किले पर प्री-वेडिंग फोटोशूट की भी तैयारी चल रही थी।

14 जून को हत्या की पहली कोशिश की

जांच में सामने आया कि सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने 14 जून को ही लोहागढ़ किले पर केतन को मारने की योजना बनाई थी। आरोप है कि दोनों ने सांप का डर पैदा कर उसे खाई में धकेलने की कोशिश की, लेकिन प्लानिंग फेल हो गई।केतन को भी शक नहीं हुआ। इसके बाद 19 जून को सिया ने दोबारा ट्रेकिंग का प्लान बनाया गया और केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया गया।

प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करने किले पर गए थे

  • पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल के अनुसार, केतन 18 जून की सुबह अपनी मंगेतर के साथ उसका प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए लोहागढ़ किले पर गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे वे खाई में गिरे।
  • स्थानीय लोगों, पुलिस और रेस्क्यू टीम ने उसी दिन केतन का शव बरामद कर लिया था। शुरुआत में पुलिस ने बताया था कि केतन लोहागढ़ किले पर तेज हवा के बीच फोटो खींचते समय खाई में गिर गए।
  • मंगेतर सिया ने बताया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गए। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत (ADR) का मामला दर्ज किया था। हालांकि, मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लग रही थीं।
  • फोन रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चला कि सिया पुणे के कोंढवा निवासी चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप में है। सिया, केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगता था कि केतन उसके और चेतन के रुकावट बन गया है।
  • इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। प्लानिंग के तहत सिया, केतन को घूमने के बहाने लोहागढ़ किले पर ले गई। पीछे से चेतन भी पहुंचा। दोनों ने केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया।