सांप के काटने से 12 साल के बच्चे की मौत - rashtrmat.com

सांप के काटने से 12 साल के बच्चे की मौत

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र के गुरखारी गांव में सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक उमेश उइके की मौत हो गई। उसे बैहर अस्पताल से बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सांप ने उसकी उंगली में काट लिया

अस्पताल चौकी पुलिस ने शनिवार को डॉक्टर से तहरीर मिलने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में शून्य पर मर्ग कायम कर डायरी संबंधित थाने को अग्रिम जांच के लिए भेजी है।मृतक उमेश के दादा दुधासिंह मेरावी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई थी। उमेश अपने छोटे भाई के साथ बाड़ी में मक्का लगाने के लिए सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान एक पतले सांप ने उसकी उंगली में काट लिया।

उंगली में सूजन आ गई

कुछ देर बाद उमेश की उंगली में सूजन आ गई, जिसके बाद उसने अपनी मां को सांप के काटने की जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत बैहर अस्पताल ले गए। वहां कुछ समय तक इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार रात जिला अस्पताल में उमेश की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *