किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित करें-गुर्जर - rashtrmat.com

किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित करें-गुर्जर

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)उद्यानिकी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत दो दिवसीय उद्यानिकी कार्यशाला और आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने सहायक संचालक उद्यानिकी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित करें।

सुंदरजा आम को जीआई टैग
जिले की मिट्टी और मौसम में सभी प्रमुख उद्यानिकी फसलें ली जा सकती हैं। रीवा संभाग को परंपरागत रूप से आमों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। रीवा जिले के सुंदरजा आम को जीआई टैग मिल चुका है। आम के साथ-साथ कटहल,अमरूद, नींबू, पपीता, केला तथा अन्य फलों की खेती सफलतापूर्वक की जा रही है। कई उन्नत किसान ड्रैगन फ्रूट औरचेरी की भी खेती कर रहे हैं।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि जिले में सभी प्रमुख सब्जियों का भी अच्छा उत्पादन हो रहा है। सब्जी,फल, फूल तथा मसालों की खेती के क्षेत्र विस्तार के लिए प्रयास करें। किसानों को उद्यानिकी फसलों की आधुनिकतकनीक, ड्रिप सिंचाई तथा उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी देकर उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करें। फल और सब्जियों के प्रसंस्करण तथा भण्डारण के लिए भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी

कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत करते हुए सहायकसंचालक उद्यानिकी श्रीमती दीक्षा चौरे ने विभागीय योजनाओं तथा उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों सेविभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल में पंजीयन कराने का अनुरोध किया।कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. राजेश सिंह ने आम, अमरूद, कटहल, नींबू, पपीता तथा अन्य उद्यानिकी फसलों की उन्नत तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में कलाकार सुरेन्द्र कुमार शुक्ला ने जल संरक्षण तथा खेती से जुड़े प्रेरक गीत सुनाए।