रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा करेंगे शादी - rashtrmat.com

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा करेंगे शादी

 राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी की खबरों को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। भले ही दोनों ने इस खबरों पर अब तक आधिकारिक बयान न दिया हो, लेकिन अटकलें तो यही हैं कि दोनों फरवरी के आखिरी हफ्ते में शादी रचा रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि रश्मिका और विजय ने शादी के लिए उदयपुर का सिटी पैलेस चुना है। इस बीच, दोनाें ने  शादी से जुड़ा आकर्षक प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नहीं करेंगे शादी का 'दिखावा', तुरंत किया ये काम

खबरों के मुताबिक, प्रस्ताव में बड़ी रकम शामिल थी, जिससे यह हालिया शादी से जुड़े बड़े प्रस्तावों में से एक बन गया है, लेकिन रश्मिका और विजय ने इस प्रस्ताव को अपनाने से मना कर दिया है। दोनों शादी को निजी रखना चाहते हैं।

 करीबी रिश्तेदार बनेंगे शादी समारोह का हिस्सा

उसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रश्मिका और विजय शादी समारोह को निजी रखना चाहते हैं। वह इसका व्यवसायीकरण नहीं करना चाहते। अभिनेता चाहते हैं कि उनकी शादी बेहद निजी तरीके से संपन्न हो। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में शादी करेंगे जिसमें सिर्फ परिवार और करीब रिश्तेदार शामिल होंगे। खबरों के अनुसार, दोनों ने अक्टूबर, 2025 में चुपचाप सगाई कर ली थी जिसका आधिकारिक ऐलान उन्होंने अब तक नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *