सुन रहें हैं डिप्टी CM मेडिकल काॅलेज के छात्रों ने एक दूसरे को डंडे-बेल्ट से पीटा - rashtrmat.com

सुन रहें हैं डिप्टी CM मेडिकल काॅलेज के छात्रों ने एक दूसरे को डंडे-बेल्ट से पीटा

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला का रीवा प्रदेश में हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार रीवा के श्याम शाह मेडिकल काॅलेज में रैगिंग का विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। यूजी हास्टल से शुरू हुई मारपीट संजय गांधी अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंच गयी। जहां गंभीर मरीजों और उनके परिजनों के बीच छात्रों ने एक दूसरे को बेल्ट और डंडे से दौड़ा.दौड़ाकर पीटा। घटना के वीडियो आने के बाद अस्पताल और मेडिकल काॅलेज की सारी व्यवस्था की पोल सामने आ गयी।


सीनियर छात्रों ने लाठियों से पीटा
सोमवार दोपहर यूजी हास्टल में सीनियर छात्रों ने फ्रेशर्स की रैगिंग शुरू की। जूनियर छात्रों ने इसका विरोध किया। जिसकी वजह से विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने हास्टल में रखी लाठियां और बेल्ट से जूनियर छात्रों पर हमला किया।रैगिंग की इस विवाद का परिणाम यह हुआ कि मारपीट में करीब आधा दर्जन जूनियर छात्र घायल हो गए। कईयों के सिर फूटे हैं।


आकस्मिक वार्ड में डंडे चले
घायल छात्रों को संजय गांधी अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में भर्ती कराया गया। लेकिन शाम को एक बार फिर अस्पताल में दोनों गुट आमने सामने आ गए। इमरजेंसी वार्ड और गलियारों में एक बार फिर सीनियर छात्र और जूनियर छात्र एक दूसरे पर पिल पड़े।अस्पताल परिसर में ही एक.दूसरे को लात घूंसे और डंडे बरसाए।
मरीज और परिजनों को भागना पड़ा
सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच मारपीट ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के सामने विषम स्थिति निर्मित हो गयी। छात्रों के दोनों गुट एक दूसरे को पीटते रहे और अस्तपाल की सुरक्षा में तैनात गार्ड मूक दर्शक बने रहे। मरीजों को अस्पताल का बेड छोड़कर भागना पड़ा।


दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी
हैरानी की बात यह है कि दोपहर को हुई घटना पर डीन ने कोई एक्शन नहीं लिया। लेकिन जब विवाद इमरेजेंसी वार्ड तक पहुंच गया शाम को तो सूचना पर डीन डाॅ सुनील अग्रवाल आए और श्याम शाह मेडिकल काॅलेज के जूनियर छात्रों की बाते सुनने के बाद कहा कि दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी। वहीं संजय गांधी अस्पताल की सीएमओ डाॅ इशिता अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल परिसर में हुई मारपीट गंभीर मामला है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।