दरेकसा स्टेशन पर  रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव - rashtrmat.com

दरेकसा स्टेशन पर  रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत दरेकसा स्टेशन में 30 जनवरी से 3 फरवरी  तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध कचारगढ़ मेला   को लेकर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 11701/11702 रायपुर–जबलपुर–रायपुर एक्सप्रेस का दरेकसा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
दरेकसा स्टेशन पर 16:35 बजे पहुंचेगी
  कचारगढ़ मेला धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मेले में महाराष्ट्र के साथ-साथ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं अन्य आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में रेल यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को मेले में आने-जाने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय आवागमन भी बेहतर होगा। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 11701 रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस दरेकसा स्टेशन पर 16:35 बजे पहुंचेगी और 16:37 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 11702 जबलपुर–रायपुर एक्सप्रेस का दरेकसा स्टेशन पर आगमन 11:11 बजे तथा प्रस्थान 11:13 बजे निर्धारित किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *