नहर के तेज बहाव में फंसा सांभर, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा - rashtrmat.com

नहर के तेज बहाव में फंसा सांभर, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के लालबर्रा क्षेत्र के खारी गांव में बुधवार दोपहर वैनगंगा नहर में एक व्यस्क सांभर फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इससे पहले ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से सांभर को बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, बाहर आते ही सांभर रस्सी से छूटकर फिर से नाले में गिर गया।

फिर से नाले में गिर गया

ग्रामीणों ने नहर के तेज बहाव में फंसे सांभर को देखा, जो बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो पा रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि कैलाश नखाते को दी।सरपंच प्रतिनिधि कैलाश नखाते ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचित किया। इससे पहले ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से सांभर को बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, बाहर आते ही सांभर रस्सी से छूटकर फिर से नाले में गिर गया।

वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

इसके बाद लालबर्रा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित  नहर से बाहर निकाला गया।परिक्षेत्र अधिकारी सीता भलावी ने बताया कि ग्रामीणों की सूझबूझ और विभाग की सक्रियता से सांभर का सफल रेस्क्यू किया गया। वन्यप्राणी पूरी तरह स्वस्थ है और वर्तमान में उनकी निगरानी में है। जल्द ही इसे घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *