EWS के सत्यापन के लिए रिश्वत लेते आपरेटर पकड़ा गया - rashtrmat.com

EWS के सत्यापन के लिए रिश्वत लेते आपरेटर पकड़ा गया

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले के गुढ़ तहसील कार्यालय में ईडल्ब्यूएस प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने वाले कम्प्यूटर आपरेटर भगवानदन चैरसिया को दस हजार की रिश्वत लेते आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।


दस हजार में सौदा तय हुआ
ईओडब्ल्यू टीम रीवा नो जिला रीवा के तहसील गुढ़ के तहसीलदार के कम्प्यूटर आपरेटर भगवानदीन चैरसिया को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।कम्प्यूटर आपरेटर आवेदक की बेटी के ई डब्ल्यू एस प्रमाण पत्र के सत्यापन के एवज में रिश्वत माँग रहा था।
सत्यापन के लिए रिश्तव मांगा
वृजेन्द्र मणि त्रिपाठी निवासी ग्राम नर्रहा तहसील गुढ़ जिला रीवा पेशे से कृषक है। आवेदक की बेटी के ई डब्ल्यू एस प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए अक्टूबर 2024 में तहसील कार्यालय गुढ़ में बेटी के कार्यालय बालाघाट से आवेदन सत्यापन हेतु आ चुका था। परन्तु तहसीलदार का कम्प्यूटर आपरेटर उक्त सत्यापन को टाल रहा था तथा सत्यापन कराने के लिए दस हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था।
रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े गए
आपरेटर भगवानदीन दस हजार रुपए रिश्वत लेने के लिये जैसे ही तहसीलदार के कम्प्यूटर आपरेटर ने फरियादी को तहसील कार्यालय गुढ बुलाया वैसे ही ईओडब्ल्यू रीवा की टीम ने आरोपी कम्प्यूटर आपरेटर भगवानदीन चैरसिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम के सदस्य निरीक्षक प्रियंका पाठक, निरीक्षक हरीश त्रिपाठी, उप निरीक्षक गरिमा त्रिपाठी, उप निरीक्षक शभावना सिंह, उप निरीक्षक रुचिका सूर्यवंशी, उप निरीक्षक,संतोष पाण्डेय,आदि रहे।