राष्ट्रमत न्यूज,मऊगंज (ब्यूरो)। नशीली दवाओं की तस्करी करने वाला आरोपी चार साल से फरार चल रहा था। मऊगंज पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र उर्फ पिंटू साकेत को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोक कर 2022 से फरार था।
कार मालिक पकड़ा गया था
पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2022 को घेराबंदी करके एक स्विफ्ट कार से 900 शीशी अवैध आनरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया था। जिसकी कीमत करीब 1.35 लाख रुपए थी।पुलिस को देखते ही आरोपी कार छोड़कर भाग गया। इस मामले में कार मालिक को पहले ही पकड़ लिया गया था,लेकिन सतेन्द्र तब से फरार था।
कई थानों में दर्ज हैं गंभीर अपराध
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सतेन्द्र एक पुराना अपराधी है। उसके खिलाफ मऊगंज, शाहपुर और नईगढ़ी थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, रंगदारी, अवैध शराब और नशीली दवाओं की तस्करी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी थी। आज वो पुलिस के हाथ लगा।