किशोर नहर में बह गया,हिट एंड रन के दो युवक शिकार - rashtrmat.com

किशोर नहर में बह गया,हिट एंड रन के दो युवक शिकार

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा में दो गंभीर हादसे हुए।चोरहटा अंतर्गत नौबस्ता में 17 वर्षीय प्रिंस साकेत पूरवा नहर में शौच के लिए गया था।उसका पैर फिसल गया। नहर के पानी का तेज बहाव था,जिसमें वो बह गया। दूसरी घटना सांई मंदिर के पास एक बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को जोर दार टक्कर मार दिया। उसके बाद कार खंभेे से टकरा गयी। बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


दो युवक घायल
साईं मंदिर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने पहले दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी फिर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
CCTV फुटेज देखे जा रहे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। कार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं हिट एंड रन का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


पानी का तेज बहाव
रीवा के चोरहटा अंतर्गत नौबस्ता में पूरवा नहर में शौच के दौरान 17 वर्षीय प्रिंस साकेत का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नहर के पानी का बहाव में वह दूर बह गया।
बुआ के घर आया था घूमने
लापता प्रिंस साकेत पिता यज्ञ नारायण साकेत गुढ़ थाना के मनिकवार चैकी अंतर्गत इटार गांव का निवासी था। वह अपनी बुआ के यहां नौबस्ता घूमने आया हुआ था।चाचा संतोष साकेत ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाने की कोशिश किये।
रेस्क्यू में जुटी टीम
नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। लेकिन नहर में अधिक पानी होने से सफलता नहीं मिली। इसके बाद रीवा से ैक्म्त्थ की टीम बुलाकर सर्च आपरेशन शुरू किया गया। जो समाचार लिखे जाने तक जारी है।यह हादसा  खुले नहरों और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *