छत्तीसगढ़ में फर्जी नक्सली कर रहे हैं सरेंडर,अब 140 नक्सली डालेंगे हथियार - rashtrmat.com

छत्तीसगढ़ में फर्जी नक्सली कर रहे हैं सरेंडर,अब 140 नक्सली डालेंगे हथियार

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो जाए सभी चाहते हैं।लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकार और पुलिस ने कभी नहीं बताया कि राज्य में कितने नक्सली हैं। आए दिन अचानक सैकड़ों की संख्या में नक्सली सरेंडर करते हैं। एक समय बस्तर में आईजी एसआर कल्लूरी हुआ करते थे। उनके समय भी सैकड़ों की संख्या में नक्सली सरेंडर करने की फोटो वायरल हुआ करती थी।फर्जी एनकाउंटर भी होते थे। दो महीने में 37 नक्सली एनकाउंटर किये थे। लेकिन केन्द्र सरकार की समिति और केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तय मानकों पर केवल तीन फीसदी ही आत्मसमर्पण सही थे,बाकी सब फर्जी थे। कहीं वैसा ही तो नहीं हो रहा है अब बस्तर और जगदलपुर में।इसलिए कि 17 अक्टूबर को 140 नक्सली मुख्यमंत्री के समक्ष सरेंडर करेंगे।


सरेंडर समारोह 17 अक्टूबर को
नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने 140 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। यह आत्मसमर्पण समारोह 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा जहां नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में माओवादी 100 से अधिक हथियारों के साथ मुख्यधारा में लौटेंगे।

रेड कार्पोट बिछाएंगे

उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नक्सलियों का स्वागत रेड  कार्पेट बिछाकर करेगी। शर्मा ने कहा कि जगदलपुर में होने वाले इस आत्मसमर्पण को लेकर पुलिस विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की जनता अब लाल आतंक नहीं चाहती और विकासए शांति तथा स्थायित्व की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह आत्मसमर्पण सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों का परिणाम है।

झीरम रिपोर्ट जेब में रखी

कांग्रेस नेता दीपक बैज के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी की घटना में छत्तीसगढ़ ने अपना नेतृत्व खोया था। पांच साल तक कांग्रेस ने झीरम रिपोर्ट जेब में रखी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब जो बदलाव दिखाई दे रहा है वह नई सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।गृह मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की रात छत्तीसगढ़ आएंगे और एक नवंबर को राज्योत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 28 से 30 नवंबर तक प्रधानमंत्री रायपुर में डीजी कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *